सदर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनाजोड़ी का निरीक्षण अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन तथा पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार के एसपीआरसी अधिकारी एवं डीआरपी, जेएसएसए की टीम द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता एवं राज्य टीम ने आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस क्रम में ओपीडी सेवाएं, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, पूर्ण प्रतिरक्षण, दवा उपलब्धता, मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई।निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए

कहा कि आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक मरीज को समय पर आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, सुव्यवस्थित संचालन एवं बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केंद्र पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

