सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, शहरकोल का निरीक्षण पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार के एसपीआरसी अधिकारी एवं डीआरपी, जेएसएसए द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। राज्य टीम ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न विषयों से

संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए,जिसपर टीम ने उनकी सराहना की।टीम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उन्हें विद्यालय से जोड़ने में सहायक होते हैं।

