सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में इलाजरत मरीज के परिजनों का मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के चानोडीह गांव निवासी राम प्रवेश उरांव अपने दो घायल परिजनों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर आए थे। इमरजेंसी कक्ष में इलाज के दौरान उन्होंने अपने दोनों मोबाइल एक झोले में रखकर बेड पर छोड़ दिया था। इसी बीच दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर मोबाइल उठाकर डीपीएम हाउस के पीछे झाड़ियों में छिपा दिए। कुछ ही देर बाद परिजनों

को शक हुआ तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मोबाइल छिपाने की बात स्वीकार की। इसके बाद झाड़ियों से दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश

