पाकुड़ में लगातार हो रही बिजली की समस्या को लेकर एन डी ए पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी अज़हर इस्लाम ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं SDO से बात की। अज़हर ने जानना चाहा कि आखिर कब तक पाकुड़ की जनता बिजली की आंखमिचौली की समस्या को झेलती रहेगी, जबकि जनता समय पर बिजली बिल भी देती है और हर तरह के टैक्स का भी भुगतान भरती है। इस मुद्दे पर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पाकुड़ जिले को लगभग 90 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है लेकिन मिलते हैं मात्र 50 मेगावाट, जिसके कारण बार-बार बिजली कटौती की समस्या हो रही है। अज़हर ने पाकुड़ के सत्ताधारी नेताओं से

सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर इस कमी को पूरा करने के लिए उनके द्वारा क्या प्रयास किया गया ? अगर पाकुड़ को जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है तो इसके लिए ठोस पहल क्यों नहीं की जा रही है ? पाकुड़ की गरीब जनता, छात्र, व्यापारी और आम लोग इस समस्या से परेशान हैं। अज़हर ने जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति बढ़ाए जाने की मांग की है ताकि जनता को बिजली की अनावश्यक कटौती से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पाकुड़ की जनता के हक के लिए मैं हमेशा मजबूती से खड़ा रहूँगा।

