आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शमशाद आलम ने पार्टी से इस्तीफा देकर AIMIM का दामन थाम लिया है। आसनसोल के दारुस्सलाम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दानिश अजीज के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उनका जोरदार स्वागत किया गया। शमशाद आलम लंबे

समय से TMC से जुड़े थे और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उनका AIMIM में शामिल होना चुनावी समीकरण बदल सकता है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव में AIMIM प्रत्याशी को जीत दिलाना है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस घटनाक्रम का असर खासकर अल्पसंख्यक वोट बैंक पर पड़ सकता है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।

