हजारीबाग के लाखे में चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब |

हजारीबाग के लाखे में चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब |

हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम लाखे में पासवान उत्थान समिति की ओर से वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के गणमान्य लोगों ने बाबा चौहरमल के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पगड़पोशी कर सम्मानित किया गया। उन्हें बाबा चौहरमल की तस्वीर एवं तलवार भेंट कर गौरवान्वित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री स्व. ईश्वरी राम पासवान के पुत्र व समाजसेवी कुंदन पासवान ने की, जबकि संचालन झारखंड राज्य एससी-एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुकेश पासवान, समिति के अध्यक्ष भास्कर कुमार राहुल, सचिव रोहित पासवान, कोषाध्यक्ष संजीत कुमार पासवान, संयोजक प्रदीप पासवान एवं आशीष पासवान सहित अन्य सदस्यों ने किया। समारोह में बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। समारोह के समापन के बाद बाबा चौहरमल की जीवंत झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः लाखे पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा चौहरमल की वीरता और त्याग का स्मरण करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देने की बात कही। इस मौके पर पासवान कल्याण समिति के बैजू गहलोत, गोपाल पासवान, धीरज पासवान, मुखिया दिलीप पासवान, चंद्रशेखर आजाद, पूर्व पार्षद सुबोध पासवान, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, उमेश पासवान, वीरू पासवान, रामकिशन पासवान, बिहारी पासवान, नरेश पासवान, रंजीत पासवान, राजेश पासवान, उमेश राम, पीयूष पासवान, बालेश्वर पासवान, गुलाब किशोर पासवान, विकास पासवान, प्रकाश पासवान,कृष्णा पासवान, अजय पासवान, मनोज पासवान, अभय पासवान, संजय पासवान, रामगढ़ से केवल पासवान, समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *