झामुमो स्थापना दिवस पर हजारीबाग में भव्य आयोजन |

झामुमो स्थापना दिवस पर हजारीबाग में भव्य आयोजन |

हजारीबाग:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 47वां स्थापना दिवस शनिवार को हजारीबाग जिले में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंडी लोकगीत, पारंपरिक संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। “जय झारखंड” और शिबू सोरेन तथा हेमंत सोरेन के नारों से माहौल गूंजता रहा। यह आयोजन झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री समेत कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

झारखंडी संस्कृति की झलक पेश करते हुए पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधायक अमित महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले दिनों में छोटानागपुर प्रमंडल में भी पार्टी अपनी पकड़ और मजबूत करेगी। उन्होंने आगामी चुनावों में जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम उत्साह, एकता और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित लोगों के बीच एक यादगार छाप छोड़ी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *