हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई दुखद घटना के बाद कांडू समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे। बोकारो से पहुंचे प्रमोद कुमार ने हजारीबाग जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि जुलूस के दौरान चाकू लगने से युवक की मौत हो गई थी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजने पर धन्यवाद दिया। साथ ही

मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत सहायता दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए कांडू समाज हर संभव आर्थिक सहयोग करेगा। इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

