सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता (Code of Conduct) के उल्लंघन के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। यह घटना गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान हुई।

आईपीएल ने बताया कि शर्मा पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लेवल-1 अपराध के तहत मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मंजूर कर लिया है।

