इटावा के नंदपुर गांव में एक बड़ा ड्रोन हेलीकॉप्टर गेहूं के खेत में क्रैश हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह रही कि गिरने के बाद भी ड्रोन के सिग्नल सक्रिय पाए गए, जिससे इसकी गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने जब खेत में इस ड्रोन को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह ड्रोन कहां से आया और इसका उद्देश्य क्या था, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। तकनीकी जांच के जरिए ड्रोन के स्रोत और उपयोग का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

