झामुमो के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने प्रेस वार्ता कर हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षी बच्ची की हत्या के पीछे भाजपा नेता के होने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष ने इस मामले पर भाजपा नेता भीम राम का नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या भाजपा नेता सह बूथ अध्यक्ष भीमराम के द्वारा निर्ममता के साथ की गई है। इस मामले पर भाजपा नेतृत्व राज्य की हेमंत सरकार को बदनाम करने का साजिश रची गई। उन्होंने राज्य की पुलिस द्वारा उक्त मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किए जाने की तारीफ की। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता भीम राम द्वारा

साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया एवं पुलिस को भटकाकर आपसी सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आंदोलन कर मामले में दोषी अभियुक्त को फाँसी देने की मांग की जा रही थी परंतु क्या अब उक्त कांड में भाजपा नेता भीम राम के नाम आने के पश्चात भाजपा फांसी की मांग करेगी ? जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी की ओर से भीम राम को फांसी देने की मांग की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, रामसिंह टुडू, लखन हेम्ब्रम, मोबारक हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

