हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में मासूम बच्ची की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। विनोद कुशवाहा ने इस जघन्य घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि विष्णुगढ़ के कुसुम्भा गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक मासूम बच्ची की बलि दे दी गई। आरोप है कि बच्ची की अपनी मां और एक तांत्रिक

महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, जहां सुरक्षा देने वाली मां ही मौत का कारण बन गई। मामले में झारखंड पुलिस और विशेष एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी मां, तांत्रिक महिला और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

