हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की कक्षा चतुर्थ की छात्रा समीक्षा कुमारी ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने समीक्षा की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। समिति के सदस्य लाल दास चौधरी, ऋचा प्रिया सिन्हा

और बबीता देवी ने भी उसे शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयासरत रहता है। वंदना सभा में समीक्षा को प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने तालियों के साथ उसका उत्साह बढ़ाया।

