कैमूर पुलिस को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी चांद थाना क्षेत्र में बड़ी घटना के अंजाम देने से पहले पुलिस ने पाँच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया उनके पास से तीन देशी कट्टा और एक गोली बरामद हुआ पुलिस पाँच में तीन के आपराधिक इतिहास पहले भी रह चुका है,पूछताछ कर रही है कि कौन सी घटना का अंजाम देने के लिए एक जुट हुए थे,तो दूसरी तरफ कुदरा थाना क्षेत्र में अहले सुबह पुलिस वाहन जाँच के दौरान एक सूट केस से 11.7 किलो गंजा दो लोगो के साथ बरामद किया है जो कुदरा से सकरी के रास्ते रोहतास के चेनारी ले जाने के फिराक में थे।वही कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि

पाँच अपराधी हथियार के साथ इकट्ठा हुए है जब चांद पुलिस स्थल पर पहुँची तो पाँच लोगो को गिरफ्तार किया जिनके पास से तीन देशी कट्टा एक गोली बरामद हुआ पुलिस पूछताछ में जुटी है कि अपराधी कौन सी घटना का अंजाम देने के फिराक में थे। वही कुदरा में सुबह चार बजे वाहन जाँच के दौरान एक सूट केस बरामद हुआ जिससे 11.7 किलो गांजा बरामद किया और दो लोगो को गिरफ्तार किया गया ,गांजा तस्कर कुदरा सकरी के रास्ते रोहतास के चेनारी ले जाने वाले थे दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि गांजा कहा से आ रहा था और कहा सप्लाई देना था इस तस्करी में कौन कौन शामिल है,सभी को कार्रवाई करते हुए न्यायायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

