रामनवमी हिंसा और विष्णुगढ़ कांड पर मुन्ना सिंह का बयान |

रामनवमी हिंसा और विष्णुगढ़ कांड पर मुन्ना सिंह का बयान |

रामनवमी हिंसा और विष्णुगढ़ कांड पर मुन्ना सिंह की प्रेस वार्ता, बांटने वाली राजनीति पर उठाए सवाल हजारीबाग में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने चानो स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर रामनवमी जुलूस में हुई हत्याओं, विष्णुगढ़ कांड और जिले के सामाजिक-राजनीतिक हालात पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए और हजारीबाग जैसे शांतिप्रिय जिले को बदनाम करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

रामनवमी जैसे पवित्र पर्व की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने डीजे और शोर-शराबे की संस्कृति पर भी सवाल उठाए। मुन्ना सिंह ने हालिया हिंसक घटनाओं पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *