अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि ईरान का एक बड़ा पुल हमले में ढह गया है और अब समझौते का समय आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंग के बीच अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में इस पुल को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद पुल के टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं, जो तेज बमबारी की ओर इशारा करते हैं। ट्रंप ने

अपने बयान में कहा कि अगर समय रहते समझौता नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

