अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को उनके पद से हटा दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उनके कामकाज से बढ़ती नाराजगी के चलते की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के प्रबंधन और आलोचकों के खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर ट्रंप असंतुष्ट थे। बॉन्डी को ट्रंप का करीबी माना जाता था और उन्होंने पद संभालने के बाद बड़े स्तर

पर कर्मचारियों की छंटनी की निगरानी भी की थी। हालांकि, हालिया विवादों के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।

