चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी।भक्तों हनुमान जी को लाल सिंदूर,लाल फूल, तुलसी दल, चोला और चमेली तेल अर्पित कर लड्डू,बूंदी,खीर का भोग लगाया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भारतेंदु त्रिवेदी एवं सागर मिश्रा ने पूजा करवाया तथा हनुमान

जी की महाआरती की गई। रात्रि प्रहर शानदार भजन कीर्तन के कार्यक्रम का दौर चला। वार्ड पार्षद निभा देवी, अनिकेत गोस्वामी, सावित्री देवी,शर्मिला गोस्वामी, ममता कुमारी, पार्वती देवी, दामिनी कुमारी,साक्षी कुमारी, गौरी, रिंकू चौबे, हिसाबी राय,रौशन मिश्रा, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, लखीराम हेम्ब्रम, परितोष रंजन, निलेश रंजन, संतोष कुमार ठाकुर,अमर मलहोत्रा, राणा शुक्ला, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी,निर्भय सिंह, राज चौधरी, मिथिलेश ठाकुर, मनीष चौबे,अजीत मंडल, अविनाश पंडित,विपिन चौधरी, कुमार विश्वास सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

