राजस्थान के सिरोही जिले से लापरवाही और दिखावे का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है , जहां एक युवक पेट्रोल पंप पर अपनी स्कॉर्पियो को डीजल से धोता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पाइप के जरिए सीधे गाड़ी पर डीजल डालकर सफाई करता दिख रहा है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो

इंटरनेट पर फैल गया। घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महंगे ईंधन की इस तरह बर्बादी गलत है, साथ ही पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर यह बेहद खतरनाक भी है, जिससे आग लगने जैसी घटना हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक मामला पुलिस तक पहुंच गया है और युवक की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

