राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। सुबह के समय इंडिया गेट के आसपास धुंध के बीच लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से

हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 अप्रैल को दिनभर बादल छाए रहेंगे, जबकि 4 अप्रैल को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

