रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ अदालत का रुख किया है। उन्होंने IPL 2026 में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने की मांग की है। तुषारा

ने कोलंबो जिला अदालत में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि बोर्ड उन्हें NOC नहीं दे रहा है, जिससे उनके टूर्नामेंट में खेलने पर संकट खड़ा हो गया है। मामले की प्रारंभिक सुनवाई हो चुकी है और अगली सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है। इस विवाद से IPL 2026 में उनकी भागीदारी पर संदेह बना हुआ है।

