पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहनों पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में

तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति पर काबू पाने की कोशिश जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

