नीतीश कुमार ने पटना में चल रहे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य समय पर पूरे हों, ताकि आम जनता को इसका लाभ जल्द मिल सके। मुख्यमंत्री ने

संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर परियोजनाओं में आ रही बाधाओं की जानकारी भी ली और उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

