गुरुवार के देर शाम को रक्त अधिकोष में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के भागलपुर जिलाध्यक्ष सनातनी प्रिंस सिंह के द्वारा रक्त दान किया गया। इस मामले पर प्रिंस ने बताया कि वो संगठन के कार्य से पाकुड़ आए थे, इसी बीच संगठन को सूचना प्राप्त हुई कि किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही संगठन में रक्तदान पर चर्चा होने लगी। इसी बीच पता चला कि भागलपुर जिलाध्यक्ष का रक्त 0 निगेटिव है।

जिलाध्यक्ष प्रिंस तुरंत नेक कार्य हेतु तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इस शुभ कार्य में समाज के हर व्यक्ति को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान से कई जिंदगियां बच जाती है। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत, जिला महामंत्री दुलाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, विजय कुमार, आशीष चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।

