आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को डेप्युटी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर नई नियुक्ति की जानकारी दी है। पार्टी ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में नया डेप्युटी लीडर नियुक्त करने का फैसला किया है। अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और अब वे सदन में पार्टी की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बदलाव को संगठनात्मक रणनीति

के तहत लिया गया निर्णय माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर विस्तृत कारण सामने नहीं आया है।

