बंगाल में अमित शाह का बड़ा बयान, ममता पर सीधा हमला |

बंगाल में अमित शाह का बड़ा बयान, ममता पर सीधा हमला |

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई के लिए तैयार है। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार मुकाबला और भी बड़ा होने वाला है।

शाह ने कहा कि पिछली बार नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था और इस बार भवानीपुर समेत पूरे बंगाल में परिणाम बदलने का दावा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा और भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *