ममता बनर्जी ने मालदा की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और भारतीय चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे “आग से खेल रहे हैं” और यह घटना एक “साजिश” का नतीजा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य के अनुभवी अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अफसरों का तबादला कर उनकी जगह ऐसे केंद्रीय अधिकारियों को तैनात किया गया, जिन्हें बंगाल की जमीनी

हकीकत की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना को बहाना बनाकर राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया और उनसे इस्तीफे की मांग की।

