मोकामा में विधायक कुश्ती महादंगल के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस खास आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस बीच मोकामा विधायक ने तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन को भव्य बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनका एक अलग अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने घोड़ों के प्रति अपना प्यार जताया। विधायक ने घोड़ों के साथ समय बिताया और उन्हें दुलारते नजर

आए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुश्ती महादंगल में दूर-दराज से पहलवान हिस्सा लेने वाले हैं, जिससे यह आयोजन और भी खास बनने जा रहा है।

