झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 4 और 5 अप्रैल को रांची, धनबाद, हजारीबाग समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

इस दौरान 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 6 से 8 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

