हजारीबाग: शहर के इमली कोठी चौक पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक (JH 02 AT 9492) ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में खीरगांव निवासी बिरजू ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल (JH02BT 6609) से जा रहा था, तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर घटना में युवक को हाथ और सिर में चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे मैं ले लिया

