हजारीबाग नगर निगम द्वारा सरहुल, रामनवमी और महावीर जयंती के दौरान बेहतर कार्य करने वाले सफाई मित्रों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में महापौर अरविंद कुमार राणा ने कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र ही शहर के असली हीरो हैं। महापौर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब कर्मियों को वेतन के लिए हड़ताल नहीं करनी पड़ेगी। हर महीने 1 से 5

तारीख के बीच वेतन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में सभी निगम कर्मियों का दुर्घटना बीमा कराने की भी घोषणा की गई, जिसका पूरा प्रीमियम निगम उठाएगा।

