झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं लिट्टीपाड़ा के तहत जिला संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सदर प्रखंड के कुल पांच एवं लिट्टीपाड़ा के पांच जलछाजन समितियों को प्रोडक्शन मद से कृषि यंत्र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों से सशक्त बनाकर उनकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक यंत्रों का उपयोग किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न

केवल श्रम की बचत होती है, बल्कि उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।उन्होंने किसानों को उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्रों एवं बीजों का समुचित उपयोग करने तथा वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, WDT सदस्य, जलछाजन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

