रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत उकरिद गांव में श्री राधा-कृष्ण मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है। आगामी 18 अप्रैल से शुरू होने वाले इस समारोह के पूर्व विधिवत पूजन के साथ भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भक्ति गीत गाते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण करते नजर आए। आयोजन

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन ने बताया कि 18 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, हवन, झांकी, प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

