सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हारटोली ,हजारीबाग में चल रहे तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को समापन हो गया l मौके हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक, ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा वर्तमान समय में भैया – बहनों को पंचपदी शिक्षण पद्धति के आधार पर शिक्षा देना अति आवश्यक है। आप सभी अपने शिक्षण कौशल में पंचपदी शिक्षण पद्धति का प्रयोग करके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके l उन्होंने कहा- आचरण है तब शिक्षा हैl आप सभी आचार्य जी पहले स्वयं को अद्यतन करें l कक्षा में नवाचार का प्रयोग अवश्य करेंl तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास होगाl आप सभी आचार्य- दीदी जी निरंतर इस दिशा में आगे बढ़ते रहें l वही विद्यालय के प्राचार्य, शर्मेंद्र कुमार साहू ने भैया- बहनों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही, जिससे उनके समग्र विकास हो सकेlउन्होंने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम , प्रतियोगिताएं तथा वार्षिक कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला । समिति सदस्य, डॉ चेतलाल प्रसाद ने आधुनिक एवं नवीन शिक्षण तकनीक विषय पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी l विद्यालय

के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा- आप सभी आचार्य- दीदी जी ने विगत तीन दिनों से भैया- बहनों के शैक्षिक एवं सह शैक्षिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के तकनीक को कार्यशाला में सीखा l आप सभी भैया- बहनों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें जिससे भैया -बहन पढ़ लिखकर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे l आप सभी के सतत प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा l उन्होंने कहा आचार्य अपने कार्य के प्रति निष्ठा ,लगन एवं उल्लास के साथ कार्य करें lअपने कार्य के प्रति समर्पित रहे l प्राचार्य महोदय ने विभिन्न विभागों एवं कक्षाचार्य की घोषणा की l समापन सत्र में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य, जयनारायण पांडे उपस्थित थे ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा- आपने जो विद्या भारती के कार्य पद्धति, कार्य योजना, पूर्व वर्ष की कार्य योजना की समीक्षा एवं आगामी वर्ष की कार्य योजना पर जो चिंतन किया हैl उसे पूरे मनोयोग से आगामी सत्र में क्रियान्वयन करें l कार्यशाला का यही उद्देश्य है lउन्होंने विद्या भारती एवं उसके लक्ष्य को कार्यशाला में आचार्य- दीदी जी को विस्तार से बताया lकार्यशाला में अतिथियों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय के प्राचार्य ,शर्मेंद्र कुमार साहू ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी आचार्य ,अनिल कुमार ने किया l कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य बंधु -भगिनी उपस्थित थे l

