सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाबू गांव कोर्रा में आज सनातन विधि से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सिद्धि विनायक विघ्नहर्ता गणेश, विद्या की देवी मां सरस्वती, शक्तिदात्री मां दुर्गा, लक्ष्मी प्रदायिनी मां कमला की पूजा ,आराधना कर विद्यालय की सुख, समृद्धि एवं शांति प्राप्ति के लिए हवन किया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल ने पूजा अर्चना कर भैया- बहनों एवं विद्यालय की सर्वांगीण विकास के लिए देवी देवताओं की आराधना की। विद्यालय के आचार्य रविकांत पाठक ने पूजन एवं हवन का कार्य संपन्न कराया । मौके पर विद्यालय के प्रांगण में भक्तिमय वातावरण में हनुमान चालीसा, रामचरितमानस एवं सरस्वती वंदना का स्वर पाठ आचार्य बंधु

-भगिनी एवं भैया -बहनों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की आचार्या अल्पना सिन्हा, अर्चना सिन्हा, प्रीति राणा, मौसम कुमारी, राजकुमार सिंह, सचिन कुमार पांडे, राहुल कुमार पांडे, सुशील सौरभ, शिवशंकर ठाकुर, रेवत लाल प्रसाद, मुकेश कुमार सिन्हा, आनंद किशोर प्रजापति, एवं समस्त कर्मचारीगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

