हजारीबाग में मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला कार्यालय से निकली रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए बोर्ड चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान झारखंड सरकार में मंत्री दर्जा प्राप्त फागुन बेसरा और जिला अध्यक्ष संजीव बेड़िया समेत कई नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी की

सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पार्टी नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन JMM ने सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग दोहराई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

