पुलिस को, पाकुड़ की ओर मादक पदार्थ लेकर आ रहे एक व्यक्ति की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित दल ने मालपहाड़ी ओपी के पीपलजोड़ी मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। धराए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से इक्कीस पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया एवं उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 68/2026, धारा 21(b)/22(a) एन डी पी एस एक्ट 1985 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।धराए गए व्यक्ति का नाम जोसीम शेख, पिता सरफुल शेख,

पथरघट्टा है। जोसीम शेख के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन, एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत लगभग साठ हजार रूपए बताई गई। छापेमारी दल में अंचलाधिकारी के अलावा मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सुभजीत कुमार शामिल थे।

