चौपारण में 3 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले उर्स और मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने उर्स स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दरगाह उर्स कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि जायरीन को किसी

प्रकार की परेशानी न हो। उर्स कमेटी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी सुझाव भी साझा किए।

