अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर धमकी दी है कि अमेरिका आने वाले हफ्तों में ईरान पर बमबारी करेगा और उसे “पाषाण युग” में पहुंचा देगा. ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में भी ईरान को ऐसी धमकी दी थी. गुरुवार की सुबह व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हम अगले दो से तीन हफ्तों में उन (ईरान) पर बहुत बड़ा हमला करने जा रहे हैं. हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुंचा देंगे, जो उनकी जगह है.” ट्रंप ने फिर

दोहराया कि अमेरिका अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान से निकल जाएगा. ट्रंप प्रशासन ने ईरान युद्ध शुरू होने के समय कहा था कि संघर्ष चार से छह हफ्तों से ज़्यादा नहीं चलेगा

