अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकने का कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी और 2-3 हफ्तों में अमेरिकी सेना बड़ी कार्रवाई कर सकती है। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया और कहा कि जो देश इस मार्ग से तेल आयात करते हैं, उन्हें सुरक्षा में योगदान देना चाहिए, अमेरिका उनकी मदद करेगा। ट्रंप के इस संबोधन से तेल की कीमतों में

जोरदार तेजी देखी जा रही है. कल की तुलना में आज कच्चे तेल की कीमत करीब 8 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुकी है. जहां बुधवार तक सबकुछ सही लग रहा था, वहीं आज फिर से स्थिति बिगड़ती हुई दिख रही है।

