नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी CCS की एक अहम बैठक हुई, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के असर पर विस्तार से चर्चा की गई। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन और लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की समीक्षा की गई। सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए कई कदमों पर विचार किया। बैठक में LPG और LNG की सप्लाई में विविधता लाने, ईंधन शुल्क में कटौती और बिजली क्षेत्र को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नरेंद्र मोदी ने

अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता पर इस वैश्विक संकट का असर कम से कम पड़े और जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अफवाहों और गलत सूचनाओं पर भी सख्ती से रोक लगाने की बात कही। इस हाई लेवल बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर और निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

