उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में गौतम अडानी ने रामलला के दर्शन किए। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान राम का आशीर्वाद

लिया। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि गौतम अडानी की यह यात्रा निजी और धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है।

