झारखंड के गिरिडीह में कालीबाड़ी चौक स्थित टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग मकान की छत पर लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा

हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से कुछ सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

