पटना में मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने वाल्मी परिसर स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लासरूम में छात्रों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि

सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। सीएम ने छात्रावास और प्रशिक्षण सुविधाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर Vijay Kumar Chaudhary समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

