देहरी में सांसद Manoj Tiwari ने बड़ा बयान देते हुए Pawan Singh को बीजेपी का अहम नेता बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान करती है और जल्द ही पवन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए तिवारी ने कहा कि भाजपा में पारदर्शिता है और संगठन सर्वोपरि है। बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने 10 अप्रैल की तारीख का जिक्र करते हुए कहा कि उसी

दिन नाम का ऐलान होगा। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजर 10 अप्रैल पर टिकी है।

