हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर एंट्री टैक्स को लेकर तनाव के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि 5 और 12 सीटर वाहनों के एंट्री टैक्स की दरों का युक्तिकरण कर दिया गया है। सरकार ने शुल्क दरों में बदलाव किया। पहले 5 सीटर वाहनों का एंट्री टैक्स 70 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 100 रुपये किया गया। 5 से 12 सीटर वाहनों के लिए पहले 130 रुपये शुल्क था, जिसे घटाकर 100 रुपये

किया गया। अन्य श्रेणियों के वाहनों के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को सलाह दी कि वे राज्य हित में सीमावर्ती इलाकों और पड़ोसी राज्यों में भ्रम फैलाने का प्रयास न करें।

