CM पद छोड़ने के बाद भी Z+ सुरक्षा में रहेंगे नीतीश कुमार

CM पद छोड़ने के बाद भी Z+ सुरक्षा में रहेंगे नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह विभाग की विशेष शाखा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत उनके साथ कुल 55 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें 10 से अधिक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी NSG कमांडो शामिल होंगे।

सरकार के इस फैसले से यह संकेत भी मिल रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, वे हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और अब विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं। अधिसूचना में पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। राजनीतिक हलकों में इस फैसले के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *