पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से की गई। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जांच के दौरान उनके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेशी मुद्रा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बांग्लादेश के

बागेरहाट जिले के फकीरबाड़ी इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग भारत में किस उद्देश्य से आए थे और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

