धनबाद शहर के लिए गुरुवार, 2 अप्रैल का दिन परेशानी भरा रहने वाला है। दामोदर वैली कार्पोरेशन यानी DVC के एक मुख्य पावर ट्रांसफार्मर को तकनीकी कारणों से बंद रखा जाएगा, जिससे करीब 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, इस दौरान सप्लाई को पूरी तरह सामान्य रखना संभव नहीं होगा। लोड बढ़ने की स्थिति में

गणेशपुर फीडर 1 और 2 से भी कटौती की जा सकती है, जिसका असर मनईटांड़ और गोधर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा। इन इलाकों में रोटेशन के आधार पर बिजली दी जाएगी, यानी बारी-बारी से सप्लाई चालू और बंद होती रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली का सीमित उपयोग करें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

