सोनारडीह में भू-धंसान की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबारी बस्ती में हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जायजा लेने पहुंची बीसीसीएल की टीम पर पथराव कर दिया। मंगलवार को हुए इस भू-धंसान में 3 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अब लोग प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल पुनर्वास और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। Newz India 24 ने जब वहां पहुंच कर मुआयन किया तो

पाया स्थिति अभी भी बहुत भयानक है, जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है,जमीन भी धंसते जा रही है घरों में दरार पड़ते जा रही है लोग घरों से सामान उठा उठा कर बाहर निकाल रहे हैं। इसी बीच जन प्रतिनिधियों का आना जाना भी लगा हुआ है । कोयलांचल के लिए ये कोई नई बात नहीं है ऐसी घटना हमेशा घटते रहती है लेकिन, चाहे बीसीसीएल प्रबंधन हो, जिला प्रशासन हो या जनप्रतिनिधि हों सब अपने अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं तब प्रश्न उठता है आखिर कब तक?

